अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
24-Oct-2020 11:09 AM
BUXAR : बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी लड़ाई दिलचस्प मोड़ पर आ पहुंची है. एलजेपी के उम्मीदवार हुलास पांडे के मैदान में उतरने से यहां सियासी समीकरण बदल गया है. हुलास पांडे लगातार इलाके में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और उन्होंने विकास को अपने एजेंडे में सबसे ऊपर रखा है.
हुलास पांडे की नजर भूमिहार जाति के वोटर्स की एकजुटता पर है. हालांकि, उन्हें राजपूत-ब्राह्मण के साथ-साथ पिछड़े तबके के वोटर का भी साथ मिलने की उम्मीद है. लगातार वह ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. सिमरी, नैनिजोर, डुमरी, आशा पडरी समेत कई इलाकों में उन्होंने जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. लगातार क्षेत्र के लोगों से जनसंपर्क के दौरान यह वादा कर रहे हैं कि वह बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के गौरव को वापस लाने के लिए संघर्ष करेंगे.
हुलास पांडे लोगों को यह भरोसा दे रहे हैं कि अगर उनकी जीत हुई तो वह ब्रह्मपुर के विकास को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे. चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के एजेंडे को लागू किया जाएगा. साथ ही साथ बेरोजगारों के लिए रोजगार की व्यवस्था भी की जाएगी. किसानों को इलाके में सिंचाई की सुविधा मिले इसके दिशा में भी काम किया जाएगा.