Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
13-Jan-2024 07:11 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना समेत राज्य के 25 जिलों में शनिवार को शिक्षक नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम होंगे। इसको लेकर पटना के गांधी मैदान में मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें 16 जिलों के 26 हजार से अधिक शिक्षक आकर औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर तीन बजे बिहार लोक सेवा आयोग से दूसरे चरण में चयनित शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र देंगे।
इस कार्यक्रम में पहले चरण के पूरक रिजल्ट में सफल शिक्षक भी इसमें शामिल होंगे। इसको लेकर गांधी मैदान में नियुक्ति-पत्र वितरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। 652 बसों से शिक्षकों को गांधी मैदान लाया जाएगा। जिसके लिए गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सौ मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। दूसरे चरण में सफल 94 हजार अभ्यर्थियों में 73 हजार शिक्षकों की संबधित जिलों में काउंसिलिंग हो चुकी है। पहले चरण के पूरक रिजल्ट में सफल 2772 शिक्षकों को भी साथ में औपबंधिक नियुक्ति-पत्र दिये जाएंगे।
मालूम हो कि, इससे पहले पिछले साल दो नवंबर को नियुक्ति-पत्र दिया गया था। ऐसे में अब महज 70 दिनों के अंदर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बड़ी संख्या में चयनित शिक्षकों को दूसरी बार नियुक्ति-पत्र दिया जा रहा है। पहले चरण के सफल शिक्षकों में से एक लाख दो हजार शिक्षक अपनी सेवा दे रहे हैं। वहीं, दूसरे चरण के चयनित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही इन शिक्षकों को भी स्कूल आवंटित कर दिया जाएगा। इस बार भी शिक्षकों को स्कूल का आवंटन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ ही साथ ही दूसरे चरण की नियुक्ति परीक्षा के पूरक रिजल्ट भी कुछ दिनों में जारी किये जाने की उम्मीद है।
उधर, इस कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान में सभी गेट पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि और डीएम डॉ. चंद्रशेख्रार सिंह ने सुरक्षा का जायजा लिया। गांधी मैदान में अस्थायी नियंत्रण कक्ष, अस्थायी थाना, मेडिकल टीम, वाटर एटीएम भी रहेगा। डीएम ने बताया कि गांधी मैदान परिसर में साढ़े तीन सौ बसें लगेंगी। जेपी गंगा पथ पर भी पार्किंग की व्यवस्था है। गांधी मैदान के चारों ओर एंबुलेंस रहेगी। गेट नंबर 10 से वाहनों का प्रवेश होगा। गेट नंबर चार एवं पांच से लोग पैदल अंदर जाएंगे। प्रवेश के लिए शिक्षकों को पास दिया गया है। पास नहीं होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पटना, नालंदा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर, सारण, भोजपुर, अरवल, बक्सर, जहानाबाद, औरंगाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, दरभंगा और पूर्वी चंपारण से नव चयनित शिक्षक आएंगे।