Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़
26-Dec-2023 07:26 AM
By First Bihar
PATNA: बीपीएससी ने शिक्षक बहाली फेज टू के उच्च माध्यमिक के 19 विषयों के साथ सामाजिक विज्ञान के नतीजे सोमवार की देर रात जारी कर दिए। कुल 29094 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग ने सोमवार की देर रात बांग्ला, मैथिली, पाली, प्राकृत, भौतकी, गणित, मगही, भोजपुरी, रसायन, म्यूजिक, अर्थशास्त्र, बॉटनी, इतिहास, उद्यमिता, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, जंतुविज्ञान और संस्कृत का परिणाम घोषित किए हैं। वहीं सामाजिक विज्ञान में 8196 अभ्यर्थी का रिजल्ट भी जारी किया गया है। अब तक कुल 68558 सफल अभ्यर्थियों के परिणाम जारी किए गए हैं।
आयोग के मुताबिक 30 दिसंबर तक सभी विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। अभी लगातार परिणाम जारी किए जाएंगे। सभी शिक्षकों को जिला का भी आवंटन किया जा रहा है। सोमवार से ही अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। सोमवार को पहले दिन पहले चरण के पूरक रिजल्ट में सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई वहीं आज यानी मंगलवार से दूसरे चरण में मध्य विद्यालय के लिए सफल हुए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी।