बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत
18-May-2022 07:04 AM
PATNA : BPSC पेपर लीक की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पेपर लीक मामले में शामिल शातिरों तक पहुंचने के लिए एसआईटी की कार्रवाई जारी है। एसआईटी की रडार पर फिलहाल तीन से चार संदिग्ध हैं जिनकी तलाश में एसआईटी ने पटना, नवादा और भोजपुर में कई जगहों पर छापेमारी की है हालांकि फिलहाल ये पकड़ से बाहर हैं।
एसआईटी की तरफ से अब तक की गई जांच में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पेपर लीक और उसे वायरल करने में जिन शातिरों की भूमिका सामने आई है उनके एक-दूसरे से संपर्क में रहने के लिए सोशल मीडिया के अलग–अलग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया था। इसी को देखते हुए एसआईटी ने सीआरपीसी के तहत मिले अधिकार का इस्तेमाल करते हुए टेलिग्राम और गूगल डॉक्स से कई जानकारियां मांगी थीं। सूत्रों की मानें तो इनमें से कुछ जानकारियां एसआईटी को मिल भी चुकी हैं। आगे की जांच में ये जानकारियां काफी मददगार साबित होंगी। इन्हें सबूत के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाएगा।
वहीं एसआईटी सीसीटीवी फुटेज की जांच भी करेगी। राजधानी पटना में डायल 100 के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी एसआईटी देखेगी। पटना पुलिस से इसकी मांग की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि एसआईटी जल्द ही कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।