BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
19-Feb-2023 09:08 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 68वीं पीटी परीक्षा का आंसर की जारी कर दिया गया है। आयोग के तरफ से प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर की सभी सीरीज के सवालों के जवाब जारी कर दिए गए हैं।ऐसे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपने सम्बन्धित क्वेश्चन पेपर बुकलेट सीरीज के आंसर-की वेबसाइट पर एक्टिव लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा के प्रोविजिनल आंसर-की जारी करने के साथ ही साथ इन पर उम्मीदवारों की आपत्तियों को भी आमंत्रित किया है। जिन उम्मीदवारों को बीपीएससी द्वारा जारी किसी भी उत्तर को लेकर कोई आपत्ति होती है, तो वे इसे आयोग फॉर्मेट में ऑफलाइन मोड में जमा करा सकते हैं। उम्मीदवारों को अपनी आपत्तियों को प्रमाणित साक्ष्यों के साथ आयोग के पटना स्थित कार्यालय में 28 फरवरी 2023 तक जमा कराना होगा।
मालूम हो कि, बीपीएससी ने 68वें प्रिलिम्स का आयोजन 12 फरवरी को किया था। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू हुई थी और यह 30 दिसंबर 2022 तक चली थी। जिसके बाद अब एक सप्ताह के अंदर इस परीक्षा का आंसर की जारी कर दी गई है। इस बार लोक सेवा आयोग के परीक्षा में पहली बार निगेटिव मार्किंग रखी गई थी।
इसके साथ ही साथ प्रश्न पत्रों में सेट ए, बी, सी और डी में जनरल स्टडीज के 150 MCQ शामिल थे। पॉलिटिक्स, जनरल साइंस, इतिहास, करंट अफेयर्स, ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स, एनवायरनमेंट एंड इकोलॉजी, बिहार हिस्ट्री, बिहार ज्योग्राफी, बिहार इकोनॉमिक्सस , बिहार पॉलिटिक्स, एप्टीट्यूट एंड रीजनिंग और बिहार करंट अफेयर्स पर प्रश्न थे। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों ने कहा कि परीक्षा का स्तर मध्यम से कठिन था। इसके बाद अब आंसर की जारी कर दिया गया है।
आपको बताते चलें कि, इस पीटी परीक्षा में जो कैंडिडेट सफल होंगे उन्हें ही मैन्स परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। बीपीएससी की ओर से अभी मैन्स परीक्षा की डेट जारी नहीं की गई है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इसी महीने तारीख का एलान कर सकती है। । परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।