जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
10-Jun-2023 07:54 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने टीचर बहाली को लेकर फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने 3 दिनों तक आवेदकों को फॉर्म भरने के लिए प्रैक्टिस करने का मौका दिया है।बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से वैसे अभ्यर्थी जी ने आवेदन करने में किसी तरह की कोई परेशानी हो रही है उसके लिए आयोग की वेबसाइट पर एक लिंक दिया गया है जिसमें वह फॉर्म भरने का प्रैक्टिस कर सकते हैं। आयोग ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है।
दरअसल, आयोग के सचिव रविभूषण ने बताया कि अभ्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका ख्याल रखा गया है। दस जून से 13 जून तक आवेदन करने के लिए अभ्यास का मौका दिया गया है। उसके बाद शिक्षक अब 15 जून से लेकर 12 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं। आयोग के बीच दो दिनों तक बैठक हुई थी जिसके बाद ये ऐलान किया गया है।
वहीं, एग्जाम के पैटर्न को लेकर जो अधिसूचना जारी की गई है उसके अनुसार 120 प्रश्नों में से 80 प्रश्न आपके विषय से होंगे और बाकी के प्रश्न सामान्य अध्ययन से पूछे जाएंगे। एक लाख 70 हजार 461 शिक्षक इस परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षकों से सारे प्रश्न एनसीईआरटी सिलेबस से पूछे जाएंगे। वहीं, इस परीक्षा में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।
आपको बताते चलें कि, राज्य सरकार के तरफ से सीटेट, बीटेक या एसटीईटी पास अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी गई है। किसी कारण से अगर वो परीक्षा नहीं दे पाए हैं तो उन्हें इस परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया है, लेकिन सभी अभ्यर्थियों को 31 अगस्त 2023 तक बीएड या डीएलएड के फाइनल परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है. ।