BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
19-Jul-2022 01:50 PM
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने प्राइमरी हेड मास्टर भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है. आयोग ने परीक्षा स्थगित करने का कारण नहीं बताया है. BPSC ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नोटिस जारी किया है. अभ्यर्थी आधिकारिक के लिए जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं.
बता दें कि प्राइमरी हेड मास्टर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2022 को किया जाना था. जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा को स्थगित किया गया है. अब इस भर्ती परीक्षा का आयोजन सितंबर 2022 में किया जाएगा. हालांकि इसकी तिथि निर्धारित नहीं की गई है.
इस भर्ती परीक्षा के जरिए प्राइमरी स्कूलों में हेड मास्टर के करीब 40 हजार पदों पर नियुक्तियां होगी. इसमें सामान्य वर्ग के लिए 16204, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4048, एससी के लिए 6477, एसटी के लिए 418, ईबीसी के लिए 7290, बीसी के लिए 4861 एवं बीसी महिला के लिए 1210 पद आरक्षित हैं. वहीं, दिव्यांग के लिए भी चार प्रतिशत सीट आरक्षित है.
बीपीएससी हेड मास्टर भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 28 मार्च 2022 को शुरू हुए थे. कैंडिडेट्स इस परीक्षा से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार के डिटेल को जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.