CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे
06-Jul-2022 07:47 PM
PATNA: बिना सोचे समझे किसी से प्यार करना और उस पर अपने से ज्यादा भरोसा जताना कभी-कभी गलत साबित हो जाता है। ऐसा ही एक मामला अरवल में सामने आया है। जहां एक लड़की के साथ उसके ब्यॉय फ्रेंड ने विश्वासघात किया है। उसे नहीं पता था उसके साथ इतना बड़ा धोखा होगा। यह धोखा किसी और ने नहीं बल्कि उसने दिया है जिस पर वह सबसे ज्यादा भरोसा करती थी। अब पछतावे के सिवाय लड़की के पास कुछ भी नहीं बचा है। दो दोस्तों के साथ मिलकर ब्यॉय फ्रेंड ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय पीड़िता की बहन भी साथ थी। अपने ब्यॉय फ्रेंड से मिलाने के लिए बहन को अपने साथ लेकर आई थी लेकिन उसे क्या मालूम की इतना बड़ा धोखा होगा।
पीड़ित लड़की नाबालिग है जो अरवल की रहने वाली है और उसका ब्यॉय फ्रेंड पटना के फुलवारीशरीफ का रहने वाला है। प्रेमी इशोपुर निवासी मो.एजाज है जिसके साथ नाबालिग लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का मिलना जुलना और बातचीत जारी थी। बीते मंगवार को प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाया तब लड़की अपनी ममेरी बहन को लेकर अरवल बस पड़ाव पर पहुंच गयी। जहां पहले से उसका प्रेमी मौजूद था।
दोनों बहनों को बहला फुसलाकर मेहंदिया थाना क्षेत्र स्थित खुशी होटल में ले गया जहां पहले से उसका दो दोस्त मौजूद था। नाबालिग लड़की का आरोप है कि होटल के कमरे में पहुंचने के बाद तीनों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। अरवल की रहने वाली पीड़िता ने फुलवारीशरीफ के तीनों आरोपी मो. एजाज, मो. शबाब और मो. आशिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल दोनों बहनों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अरवल एसडीपीओ रोशन कुमार यह दावा कर रहे हैं कि तीनों आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।