ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / आशिक के साथ रहना चाहती है अफसर की पत्नी, शादी के दूसरे दिन...

आशिक के साथ रहना चाहती है अफसर की पत्नी, शादी के दूसरे दिन ही बोली- बॉयफ्रेंड से मेरी शादी करा दीजिये

07-Jan-2020 05:57 PM

PATNA : प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. अमूमन ऐसा देखा जाता है कि किसी पति को अपनी पत्नी के आशिक की खबर लग जाती है तो काफी विवाद हो जाता है. लेकिन एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. जिसे जानने के बाद हर कोई पति की सोच को सलाम कर रहा है. 


मैं प्रेमी के साथ जीना चाहती हूं
मशहूर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की हूबहू कहानी की एक घटना भोपाल से आई है. जहां एक रेलवे के बड़े अधिकारी की पत्नी अपने आशिक के साथ रहने की बात कह रही है. हाल ही में महिला की शादी रेलवे में काम करने वाले एक बड़े अधकारी के साथ हुई थी. लेकिन शादी के दूसरे दिन ही लड़की ने उसे बता दिया कि वो पत्नी धर्म निभाने में असमर्थ है क्योंकि वो किसी और से प्यार करती है. महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है.


परिजनों की धमकी से विविश होकर रचाई शादी
पत्नी की बात सुनते ही जब रेलवे अधिकारी ने उससे पूछा कि यह बात उसने पहले क्यों नहीं बताई तो लड़की ने बताया कि शादी से पहले घरवालों ने उसे बात नहीं करने दी और मर जाने की धमकी दी जिस वजह से विविश होकर उसने शादी कर ली. पत्नी के मुंह से यह बातें सुनकर उस रेलवे अधिकारी ने उसे प्रेमी से मिलाने की ठान ली और भोपाल फैमिली कोर्ट में जाकर तलाक की अर्जी दाखिल कर दी ताकि वो पत्नी को कानूनी ढंग से अपने प्रेमी से मिला सके.


सच्चा प्यार करता है प्रेमी
इस घटना के बारे में रेलवे अधिकारी ने बताया कि वो अपनी पत्नी के प्रेमी से मिल चुका है और वो आदमी भी अपनी प्रेमिका से सच्चा प्यार करता है. उन्होंने बताया कि उसने पत्नी के प्रेमी को हर तरह से आजमाया जिसमें वो सफल रहा जिसके बाद अधिकारी ने उन दोनों को मिलाने की कोशिश शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि पत्नी किसी ऑफिस में काम करती थी. दफ्तर में साथ काम करने वाले पुरुष सहकर्मी से प्यार करती थी लेकिन प्राइवेट नौकरी होने की वजह से उसके पिता ने शादी करवाने से इनकार कर दिया. युवती ने बताया कि भारतीय फौज से रिटायर होने के कारण उसके पिता को लगता था कि सरकारी नौकरी में भविष्य सुरक्षित रहता है. इसलिए उसके परिजनों से प्रेमी से शादी कराने से साफ़ इनकार कर दिया.