बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
01-Jan-2023 05:00 PM
DESK: मनपसंद लड़के से जब पिता ने शादी नहीं कराई तो लड़की अपनी तीन छोटी बहनों को लेकर घर से फरार हो गई। हैरान करने वाली यह घटना यूपी के प्रयागराज से सामने आई है। अपनी तीन छोटी बहनों को लेकर लड़की अपने फेसबुक फ्रेंड के पास लखीमपुर पहुंच गई और उससे शादी रचा ली। इसी बीच उसकी अपनी दो बहनों के साथ झगड़ा हो गया। जिसके बाद तीनों बहने दिल्ली की ओर निकल गईं। काफी खोजबीन के बाद एक बहन को तो सकुशल बरामद कर लिया गया लेकिन दो बहनें अब भी लापता हैं।
जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के छोटा बघाड़ा के रहने वाले एक शख्स ने अपनी चार बेटियों में बड़ी बेटी की शादी मुंबई में रहने वाले युवक से तय की थी। जिस लड़की की शादी तय हुई थी उसका एक फेसबुक दोस्त से प्रेम संबंध चल रहा था। 26 दिसंबर को 18 वर्षीय बड़ी बेटी अपनी छोटी बहनों जिनकी उम्र 17 साल, 15 साल और 12 साल है, को लेकर कहीं चली गई।
चारों बेटियों के एक साथ लापता होने के बाद पीड़ित पिता ने 29 दिसंबर को कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उधर, घर से भागी बड़ी बहन अपनी तीनों छोटी बहनों के साथ लखीमपुर खीरी पहुंच गई और वहां उसने फेसबुक फ्रेंड से शादी रचा ली। इसी बीच किसी बात को लेकर शादीशुदा लड़की का अपनी दो बहनों के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद तीनों छोटी बहनें वहां से निकल गईं।
किसी तरह से एक बहन को तो परिवार वालों ने सकुशल बरामद कर लिया लेकिन दो बहनें अब भी लापता हैं। केस दर्ज होने के बाद कर्नलगंज थाने की पुलिस लखीमपुर खीरी पहुंची है। जहां से पुलिस की टीम शादीशुदा लड़की, उसके पति और एक अन्य छोटी बहन को लेकर वापस प्रयागराज लौट रही है। पुलिस की दूसरी टीम लापता हुई दो अन्य बहनों को तलाश कर रही है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...