ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बोरवेल में गिरी ढाई साल की मासूम, सृष्टि की सलामती के लिए दुआ...

बोरवेल में गिरी ढाई साल की मासूम, सृष्टि की सलामती के लिए दुआ कर रहे लोग, पल-पल की जानकारी ले रहे सीएम

06-Jun-2023 05:33 PM

By First Bihar

DESK: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में एक ढाई साल की मासूम बच्ची बोरवेल में गिर गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंच गई है और बच्ची को बोरवेल से निकालने की कोशिश की जा रही है। परिजनों के साथ साथ आम लोग बच्ची की सलामती की दुआ कर रहे हैं। खुद सीएम चौहान में इसपर संज्ञान लिया है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।


बोरवेल में गिरी बच्ची की पहचान सीहोर के बड़ी मुंगावली गांव निवासी राहुल कुशवाहा की ढाई साल की बेटी सृष्टि के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल कुशवाहा के पड़ोस में स्थित गोपाल कुशवाहा के खेत में बोरवेल कराया गया था। पानी निकलने के लिए बोरवेल को खुला ही छोड़ दिया गया था। इसी दौरान ढाई साल की सृष्टि खेलते खेलते वहां पहुंच गई और बोरवेल में जा गिरी।


इस घटना के बाद बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया। जिसे भी घटना की जानकारी मिली वह मौके पर पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिले के डीएम और एसपी पहुंचे हैं और बच्ची को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। परिजनों के साथ साथ इलाके के लोगों की सांस अटकी हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।