ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / news / अलविदा 2020: बॉलीवुड पर कहर बनकर टूटा यह साल, इन सितारों ने छोड़ा...

अलविदा 2020: बॉलीवुड पर कहर बनकर टूटा यह साल, इन सितारों ने छोड़ा साथ

26-Dec-2020 02:32 PM

DESK : बॉलीवुड इंडस्ट्री का 107 सालों का सुनहरा इतिहास है, लेकिन 2020 जैसा बुरा साल शायद ही इस फिल्म इंडस्ट्री ने कभी देखा हो. इस साल कई   दिग्गज अभिनेताओं औक अभिनेत्रियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया. कुछ की मौत बिमारी से हुई तो कई ने सुसाइड कर लिया. इन सब के बीच एक चेहरा ऐसा भी है जिसकी मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की. सुशांत सिंह राजपूत  की संदेहास्पद स्थिती में मौत हुई हो गई, जिसकी अभी सीबीआई जांच कर रही है.  

1. निम्मी(25 मार्च 2020)

news imageहिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री  87 वर्षीय निम्मी ने 25 मार्च 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया. निम्मी लंबे समय से बीमार चल रही थीं. इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.  


2.इरफान खान(29 अप्रैल 2020)

news image29 अप्रैल को बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कर दिया. 53 साल के इमरान  न्यूरो-एंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे. 2018 में उन्हें बीमारी का पता चला था और वो लंदन में अपना इलाज करा रहे थे. इरफान खान ने अपने करियर में करीब 50 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया और उन्हें अनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है. 


3. ऋषि कपूर

news imageबॉलीवुड के चॉकलेटी हीरों और लाखों लोगों के दिलों में राज करने वाले अभिनेता ऋषि कपूर ने भी 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया. 67 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. वो कैंसर की बिमारी से जूझ रहे थे और अमेरिका में उनका मैरो ट्रीटमेंट चल रहा था.


4.मोहित बघेल(22 मई 2020)

news imageटीवी और फिल्म एक्टर मोहित बघेल ने महज 27 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया.मोहित ने सलमान खान की फिल्म रेड्डी में अमर चौधरी का किरदार निभाया था, जो काफी लोकप्रिय हुआ था.


5.वाजिद खान(1 जून 2020)

news imageइस साल बॉलीवुड में अपने गानों को लेकर हंगामा मचाने वाली मशहूर म्यूजिक कंपोजर साजिद - वाजिद की जोड़ी टूट गई. मात्र 47 साल की उम्र में म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान की मौत हो गई. लंबे समय से किडनी की परेशानी से जूझ रहे वाजिद खान का निधन हो गया.


6.बासु चटर्जी(4 जून 2020)

news image93 साल के जानेमाने फ़िल्म निर्देशक बासु चटर्जी ने 4 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया.2007 में उन्हें आईफा ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा था.


7. सुशांत सिंह राजपूत(14 जून 2020)

news imageबिहार के पटना के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने घर में पंखे से लटके मिले थे. मात्र 34 साल के सुशांत की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया था. हालांकि सीबीआई अभी भी इस मामले की जांच कर रही है. 


8.सरोज खान (3 जुलाई 2020)

news imageफ़िल्म इंडस्ट्री के पहली महिला कोरियोग्राफ़र सरोज ख़ान का 3 जुलाई 2020 को दिल के दौरा पड़ने से निधन हो गया. 71 साल की उम्र में सरोज खान ने अंतिम सांस ली. उन्हें फ़िल्म इंडस्ट्री में मास्टरजी कह कर सम्बोधित किया जाता था. अपने काम के लिए उन्हें तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. 


9.जगदीप (8 जुलाई 2020)

news image

बॉलीवुड के सूरमा भोपाली यानी जगदीप ने भी 8 जुलाई को हमारा साथ छोड़ दिया.  81 साल के जगदीप लंबे समय से बीमारियों से परेशान चल रहे थे. जगदीप ने ज़्यादातर फिल्मों में कॉमेडियन का रोल निभाया.


10.राहत इंदौरी(11 अगस्त 2020)

news imageमशहूर उर्दू कवि और बॉलीवुड गीतकार राहत इन्दौरी का कोरोना से निधन हो गया. 11 अगस्त 2020 को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. वे 70 साल के थे.  


11.एसपी बालासुब्रमण्यम (25 सितम्बर 2020  )

news image74 साल की उम्र में पद्मभूषण से सम्मानित गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया. पोस्ट कोरोना इफेक्ट के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली.  मशहूर गायकों की लिस्ट में शामिल बालासुब्रमण्यम ने 40,000 से भी अधिक गाने गाये हैं.