Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
13-Apr-2021 04:40 PM
DESK : इस समय भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर की मार झेल रहा है. इसका असर हर तबके के लोगों पर हो रहा है. जिसकी वजह से पूरे देश में त्राहिमाम मचा है. देश के हर हिस्सों में कोरोना मरीजो की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण कई राज्य सरकारें लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू के फैसले लेने पर मजबूर हैं. बॉलीवुड पर भी कोरोना महामारी का काफी असर देखा जा रहा है.
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण राज्य सरकार ने सख्ती बरत रही है और नाईट कर्फ्यू के साथ ही वीकेंड लॉकडाउन का फैसला भी लिया है. इन वजहों से बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म सिटी के दो बड़ी बजट की फ़िल्में 'ब्रह्मास्त्र' और 'पठान' की शूटिंग फ़िलहाल रोक दी गयी है.
लम्बे समय तक सिनेमाघर और थिएटर बंद होने के कारण 'सूर्यवंशी' के फिल्म मेकर्स बार-बार इसके रिलीज़ डेट को बढ़ा रहे हैं. लेकिन अब उन्होंने सूर्यवंशी को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने का फैसला लिया है. लेकिन थोड़ा हट कर. दर्शकों को 'सूर्यवंशी' फिल्म देखने के लिए पहले इ-टिकट खरीदने होंगे. उसके बाद दर्शक आसानी से अपने मोबाइल या लैपटॉप पर मूवी को देख सकते हैं.