पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
11-Sep-2024 02:56 PM
By First Bihar
DESK: फेमस फिल्म एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इस बात का पता अभी नहीं चल सका है। घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
पिता की मौत की खबर मिलते ही मलाइका अरोड़ा अपने मायके पहुंची। वही इस बात की जानकारी मिलते ही एक्स ब्यॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और एक्स हसबैंड अरबाज खान भी मौके पर पहुंचे। अर्जुन और अरबाज ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। दोनों की आंखें नम थी।
बताया जाता है कि कल मलाइका को अपने मायके जाते देखा गया था और आज दोपहर में उनके पिता ने यह कदम उठा लिया। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं है।
अनिल अरोड़ा मुंबई के बांद्रा में रहते थे। जहां बिल्डिंग के छत से उन्होंने बुधवार की दोपहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद उनकी मौत हो गयी। पिता की मौत से मलाइका अरोड़ा और उनके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन काफी सदमें में हैं। डीसीपी राजतिलक रौशन ने बताया कि उनकी बॉडी मिली थी। वो 6 फ्लोर पर रहते थे। हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। हमारी टीम और फोरेंसिक टीम यहां मौजूद हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में ये खुदकुशी लग रही है। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर आत्महत्या की. आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं. अरबाज खान आवास पर पहुंचे#MalaikaAroraFather #MalaikaArora pic.twitter.com/fHSmbAUpT0
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 11, 2024