सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
16-Jul-2024 07:19 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर के तारापुर-संग्रामपुर मुख्य सड़क के धनकुंडा के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो के ड्राइवर ने एक ऑटो में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना में 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गये। जिनमें 5 की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया जबकि अन्य 5 का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे चल रहा है।
तारापुर- संग्रामपुर मुख्य मार्ग धनकुण्डा के समीप सड़क दुर्घटना में 10 लोग़ घायल हो गए। जिसमें पांच लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया बांकि सभी घायल दिदारगंज पंचायत के जनकपुर गांव के रहने वाले हैं। जानकारी देते हुए घायल के परिजन अजीत चौधरी ने बताया गया कि सोमवार को जमुई जिला अन्तर्गत झूमराज बाबा के यहां पाठा का बलि देने गए थे।जिस वाहन से वे लोग गये थे वह खराब हो गया।
मंगलवार की सुबह हमलोग दुसरा ओटो से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही धनकुण्डा गांव के समीप पहूंचा कि विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो के चालक ने ओटो में धक्का मारकर फरार हो गया। वहीं गश्ती से लौट रहे पुलिस बल ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संग्रामपुर लाया। जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
गंभीर रुप से घायल आदित्य कुमार 15 वर्ष, विवेकानंद चौधरी 55 वर्ष, बीणा देवी 55 वर्ष, गौरव कुमार 25 वर्ष, सुजीत चौधरी 55 वर्ष को बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज व अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं मामूली रुप से घायल जयनंदन चौधरी 45 वर्ष, सुरेश कुमार 55 वर्ष, अन्नू कुमार 25 वर्ष, हरेन्द्र यादव 61 वर्ष व रघु ठाकुर 55 वर्ष का इलाज चल रहा है।