ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक

Home / news / बोधगया ब्लास्ट में शामिल बांग्लादेशी आतंकी गिरफ्तार, बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक...

बोधगया ब्लास्ट में शामिल बांग्लादेशी आतंकी गिरफ्तार, बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक बना रखा था नेटवर्क

30-May-2020 07:29 AM

GAYA:   बोधगया ब्लास्ट में शामिल बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल करीम उर्फ बोरो करीम को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. एसटीएफ ने यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के सुती इलाके में की है. 

बिहार ने पश्चिम बंगाल तक बना रखा था नेटवर्क

जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) का आतंकी सरगना बोरो ने सलाउद्दीन समेत कई बांग्लादेशी आतंकियों को संरक्षण देता था. इसने बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक अपना नेटवर्क बना रखा था. कई सालों से पश्चिम बंगाल में ठिकाना बनाए हुए था. 


जांच में नाम आया था सामने

2018 बोधगया ब्लास्ट में जब एनआईए जांच कर रही थी तो उस दौरान ही इस आतंकी का चार्जशीट में नाम आया था. हमले के बाद से वह बिहार छोड़कर बंगाल फरार हो गया हो गया था. बोधगया में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के दौरे के समय विस्फोट हुआ था. दलाई लामा के महाबोधि मंदिर में उपदेश देने के कुछ घंटे बाद एक कम तीव्रता वाला बम धमाका हुआ था. इस संबंध में एनआईए ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था.