ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / BMP-2 में ट्रेनिंग के दौरान दो जवानों को लगी गोली, कार्बाइन साफ करने...

BMP-2 में ट्रेनिंग के दौरान दो जवानों को लगी गोली, कार्बाइन साफ करने के दौरान चली गोली, हालत गंभीर

21-Feb-2023 09:30 PM

By RANJAN

ROHTAS: रोहतास के डेहरी स्थित बीएमपी-2 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब ट्रेनिंग के दौरान दो जवानों को गोली लग गयी। आनन-फानन में दोनों जवानों को जमुहार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आईसीयू में इलाज जारी है।


घटना के बारे में बताया जाता है कि डिहरी के BMP-2 में प्रशिक्षण के दौरान 2 जवानों को गोली लगी है। जवान दयानंद सिंह और सुरेंद्र सिंह मंगलवार को ट्रेनिंग के लिए बीएसएपी परिसर में पहुंचे थे। जहां कार्बाइन को साफ करने के दौरान हुई फायरिंग में 2 जवानों को गोली लग गयी। घायल एक जवान दयानंद सिंह के पेट में गोली लगी है जबकि सुरेंद्र सिंह को पैर में गोली लगी है। 


घटना के बाद घायल दोनों जवान को जमुहार के NMCH में भर्ती कराया गया। जहां दोनों को ICU में रखा गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि चिकित्सा के दृष्टिकोण से अभी आईसीयू में डॉक्टर के अलावा किसी अन्य किसी का प्रवेश वर्जित है। इसलिए किसी तरह का फुटेज उपलब्ध नहीं हो सकता। अभी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी और पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं।