ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

PM मोदी की अपील पर देश आज लेगा प्रकाश संकल्प, ब्लैक आउट की आशंका को लेकर सरकार अलर्ट पर

PM मोदी की अपील पर देश आज लेगा प्रकाश संकल्प, ब्लैक आउट की आशंका को लेकर सरकार अलर्ट पर

05-Apr-2020 08:10 AM

DELHI : कोरोना महामारी को शिकस्त देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकाश संकल्प का आह्वान किया है उसे देशवासी आज रात 9 बजे पूरा करेंगे. प्रधानमंत्री की अपील पर रात 9 बजे 9 मिनट के लिए लोग अपने अपने घरों की बत्तियां बुझा कर दीया, कैंडल, टॉर्च या मोबाइल फ्लैश की लाइट ऑन करेंगे. प्रधानमंत्री ने कोरोना के खिलाफ संघर्ष के लिए संकल्प दिखाने के लिए ऐसा करने की अपील की है. 

प्रधानमंत्री की इस अपील का व्यापक असर दिखने वाला है यही वजह है कि अब केंद्र से लेकर राज्य सरकारों तक में टोटल ब्लैकआउट से बचने के लिए एहतियाती कदम भी उठाए हैं. पावर सेक्टर को इस बात की आशंका सता रही है कि कहीं एकाएक बिजली की खपत में गिरावट से ग्रिड फेल होने जैसी स्थिति ना हो जाए. इसे देखते हुए अब एक एडवाइजरी भी जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि लोग घरों की केवल लाइट बंद करें ना कि कोई अन्य बिजली उपकरण.

बिहार सरकार भी इसे लेकर अलर्ट मोड़ में है. राज्य के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से फोन पर बातचीत की है. केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार को आश्वस्त किया है कि ग्रिड का सारा सिस्टम दुरुस्त रखा गया है. उधर पटना के डीएम कुमार रवि ने कहा है कि अस्पताल सहित अन्य आवश्यक की जगह पर लाइट है बंद नहीं की जाएंगी.