बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
11-Jul-2023 07:57 PM
By First Bihar
MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां एक बीजेपी विधायक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। विधायक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज होने के बाद बीजेपी में हड़कंप मच गया है। जिस नेता की हत्या हुई है उसने मौत से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि बीजेपी विधायक उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं।
दरअसल, महुवाहा गांव निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य जीतू भगत बीते रविवार की रात अचानक अपने घर से लापता हो गए थे। सोमवार को जीतू भगत का शव कुड़िया गांव के एक तालाब से मिला था। मामले की जांच कर रही पुलिस को जीतू भगत का एक वीडियो मिला है जिसमें उसने पिपरा के बीजेपी विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव से जान को खतरा बताया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर बीजेपी विधायक को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज किया है।
मृतक की पत्नी सुमन देवी ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसके पति जीतू भगत का बीजेपी विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद को लेकर विधायक ने उसके पति की हत्या कराई है। इस मामले में संजय कुमार और लेखा प्रसाद को भी आरोपित किया गया है हालांकि बीजेपी विधायक ने कहा है कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है और उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है।