गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
20-Apr-2023 07:43 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : भाजपा के टिकट पर मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। इनके ऊपर आरोप लगा है कि उन्होंने कई अधिकारियों के साथ मारपीट और गाली गलौज की है। इसके बाद अब उनके ऊपर एफआईआर दर्ज करवाया गया है।
दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह पर यह आरोप है कि, इन्होंने पारू प्रखंड के अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी को अपने घर पर बुलाकर जमकर पिटाई की है। इसके साथ ही जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए खूब अपशब्द भी कहा है। अब इस मामले में इनके ऊपर केस दर्ज किया गया है।
वहीं, इस पुरे मामले को लेकर पारु अंचल अधिकारी अवनी भूषण ने बताया कि, विधायक राजू कुमार सिंह ने उन्हें अपने घर पर बुलाया था, जिसके बाद वो राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक चंद्रदीप राम के साथ उनके घर पहुंचे। वहां जाने के बाद विधायक ने दोनों को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी, साथ ही दोनों की पिटाई भी की और जान से मारने की धमकी भी दी।
जबकि, राजस्व कर्मचारी चन्द्रदीप राम ने भी बताया कि विधायक ने बीच बाजार में पेड़ पर टांग कर पीटने की धमकी दी है और उन्हें काफी प्रताड़ित किया गया है। अब इस मामले में पारु थाना में विधायक के खिलाफ मारपीट और SC -ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला आज से एक सप्ताह पहले का बताया जा रहा है।
इधर, इस पूरे मामले को लेकर साहेबगंज विधायक से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन पर बात करते हुए इस घटना से इंकार किया है। उन्होंने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि उनके तरफ से कोई भी जातिसूचक शब्दों का उपयोग नहीं किया गया है। इन्होंने किसी भी अधिकारियों के साथ मार-पीट और गाली गलौज भी नहीं किया गया है।