दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
27-Mar-2021 07:04 PM
DESK : नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं. पिछले 4 महीने से दिल्ली की सीमाओं पर किसान बैठे हुए हैं लेकिन केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही. किसानों का आक्रोश केंद्र सरकार के रवैए पर फूट रहा है और बीजेपी के एक विधायक से को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है. पंजाब में किसानों ने बीजेपी के विधायक की जबर्दस्त धुनाई कर दी है.
नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने पंजाब के मलोट में बीजेपी एमएलए को जमकर पीटा है. बीजेपी विधायक के कपड़े फाड़े गए हैं. उनके चेहरे पर कालिख पोती गई है. पंजाब की अबोहर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अरुण नारंग आज मलोट पहुंचे थे. अरुण नारंग वहां पंजाब सरकार के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले थे. इसी दौरान उन पर हमला किया गया.
मलोट स्थिति बीजेपी ऑफिस के सामने खड़े होकर किसान विधायक अरुण नारंग का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही ना रहेंगे अपनी गाड़ी से वहां पहुंचे, किसानों ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी. इसके बाद उनके ऊपर स्याही फेंकी गई नारंग के समर्थकों ने जब विरोध जताया तो उसके बाद बीजेपी विधायक की पिटाई भी की. पुलिस और बीजेपी के कार्यकर्ता नारायण को एक दुकान के अंदर ले गए, जिसकी वजह से वह बच पाए. मारपीट के दौरान बीजेपी विधायक के कपड़े भी फाड़ दिए गए और सोशल मीडिया पर उसका पूरा वीडियो शेयर किया गया.