कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख
13-Sep-2022 07:32 AM
SIWAN: खबर सीवान जिले की है, जहां बीजेपी के एक विधायक के घर चोरी हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर का है। यहां बीजेपी विधायक अरुण कुमार सिन्हा के घर को निशाना बनाकर बदमाशों ने चोरी कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।
चोरी की इस घटना के बाद कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने थाने में आवेदन दिए। उनका कहना है कि श्रीनगर स्थित उनके राजशाही उत्सव हॉल में देर रात चोर घुस गए। इस दौरान पड़ोसी ने चोर को देख भी लिया। जब उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो सभी लोग जाग गए, लेकिन तब तक चोर फरार हो गया।
लिखित आवेदन में बीजेपी विधायक ने आगे बताया है कि जब मेरी नींद खुली तो मैं मोबाइल और पर्स खोजने लगा। तब पता चला कि चोर मेरा मोबाइल और पर्स अपने साथ लेकर भाग गया है। पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, विधायक परिचय पत्र, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं राधा कृष्ण मंदिर (पटना) द्वारा दिया गया ऑनर कार्ड, आवश्यक कागजात के अलावा कैश भी था।