ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं सुलझा विवाद, अब एक-दूसरे का घर तोड़ने में...

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं सुलझा विवाद, अब एक-दूसरे का घर तोड़ने में जुटे

29-Oct-2019 03:45 PM

MUMBAI : भारत में सरकार गठन का रास्ता साफ होता नहीं दिख रहा है।  बीजेपी और शिवसेना मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर अब तक अपना विवाद नहीं सुलझा पाए हैं।  दोनों दल अब एक दूसरे का कुनबा तोड़ने के ऑपरेशन में जुट गए हैं। बीजेपी ने दावा किया है कि शिवसेना के तकरीबन 45 विधायक बीजेपी के संपर्क में है। 

बीजेपी सांसद संजय काकडे ने कहा है कि शिवसेना के 45 विधायक बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहते हैं और हम लगातार उनके संपर्क में हैं। हालिया विधानसभा चुनाव में शिवसेना के कुल 56 विधायक चुनाव जीत कर आए हैं जिनमें से बीजेपी 45 का समर्थन अपने साथ होने का दावा कर रही हैं। संजय काकडे ने कहा है कि शिवसेना के विधायक लगातार सरकार बनाने के लिए बीजेपी के नेताओं को कॉल कर रहे हैं। 

महाराष्ट् विधानसभा में बीजेपी को कुल 105 सीटें मिली है जबकि 56 सीटें शिवसेना के पास हैं। दोनों के विधायकों की संख्या सदन में कुल 161 है। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर शिवसेना बीजेपी के बीच जिच बरकरार है हालांकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यह कह चुके हैं कि सीएम पद को लेकर कोई गतिरोध नहीं, शिवसेना 50:50 के फार्मूले पर सरकार में शामिल होना चाहती है।