ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / BJP से गठबंधन हुआ तो ठीक वरना हर हाल में लड़ेंगे यूपी चुनाव,...

BJP से गठबंधन हुआ तो ठीक वरना हर हाल में लड़ेंगे यूपी चुनाव, कुशवाहा बोले.. हम सलेक्टेड सीटों पर उम्मीदवार देंगे

15-Sep-2021 02:12 PM

By Neeraj

SAHARSA : जनता दल यूनाइटेड हर हाल में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगा. जेडीयू के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि जेडीयू का गठबंधन अगर बीजेपी से हुआ तो ठीक वरना उसके बगैर भी हम यूपी चुनाव में उम्मीदवार उतारेंगे. बिहार दौरे पर निकले उपेंद्र कुशवाहा आज सहरसा पहुंचे. सहरसा में उन्होंने यूपी चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट की है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि उनकी पार्टी यूपी चुनाव में सिलेक्टेड सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.


कुशवाहा ने कहा है कि यूपी चुनाव में हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी यह पक्का है. कितने सीटों पर हम उम्मीदवार उतारेंगे यह अभी तय नहीं किया गया है. हमारी तैयारी यूपी चुनाव को लेकर चल रही है. हम सभी सीटों पर चुनाव भी नहीं लड़ने वाले. सिलेक्टेड सीटों पर हमारे उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे. कुशवाहा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि एनडीए में होने के कारण हम पहले बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन अगर किसी कारण से बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं हो पाता है तो भी हम अलग से चुनाव लड़ेंगे.


पता ही नहीं उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में संगठन में हो रहे बदलाव को लेकर भी संतोष जताया है. कुशवाहा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बुरे प्रदर्शन के बाद पार्टी ने कमजोर कड़ी को ठीक करने का जिम्मा जिन नेताओं को दिया है, वह लगातार काम कर रहे हैं. संगठन को बूथ स्तर से लगातार मजबूत बनाया जा रहा है. हमारा मकसद है कि जनता दल यूनाइटेड बिहार में एक बार फिर से नंबर वन पार्टी बने.