कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
16-Aug-2020 04:06 PM
DELHI : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम में इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. धोनी के एलान के कुछ ही देर बाद बाए हाथ के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. धोनी के रिटायरमेंट के बाद उन्हें नए-नए ऑफर मिल रहे हैं. धोनी के राजनीति में भी आने के चर्चे अब तेज हो गए हैं.
क्रिकेट से संन्यास ले चुके दोनों खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते रहेंगे. सीएसके के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें धोनी और रैना एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं. धोनी और रैना के संन्यास की घोषणा के बाद यह पहला वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.
धोनी के संन्यास की घोषणा के बाद उनके राजनीति में भी आने के चर्चे अब तेज हो गए हैं. अब भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करके कहा कि एमएस धोनी क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं और किसी अन्य चीज से नहीं. भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने धोनी को 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की सलाह दे दी है.
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करके कहा कि एमएस धोनी क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं और किसी अन्य चीज से नहीं. बाधाओं से लड़ने की उनकी प्रतिभा और एक टीम का नेतृत्व करने की जो क्षमता उन्होंने क्रिकेट में दिखाई है, उसकी सार्वजनिक जीवन में काफी जरूरत है. उन्हें 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए.