ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / फ्लोर टेस्ट से पहले महाराष्ट्र में फंसा पेंच ! कांग्रेस ने मांगा डिप्टी...

फ्लोर टेस्ट से पहले महाराष्ट्र में फंसा पेंच ! कांग्रेस ने मांगा डिप्टी CM पद, BJP सांसद से मिले अजित पवार

30-Nov-2019 11:15 AM

MUMBAI: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार की आज पहली परीक्षा है. विधानसभा में आज सरकार को बहुमत साबित करना है. लेकिन फ्लोर टेस्ट से पहले सरकार पर पेंच फंसता नजर आ रहा है. फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले कांग्रेस डिप्टी सीएम के पद के लिए अड़ गई है. कांग्रेस चाहती है कि राज्य में एनसीपी के अलावा उनकी पार्टी का भी एक डिप्टी सीएम हो.


सियासी हलचल के बीच अजित पवार ने बीजेपी सांसद से मुलाकात की है. नांदेड़ से BJP MP प्रताप चिखलीकर ने NCP नेता अजित पवार से उनके घर पर मुलाकात की है. यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब उद्धव सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना है. हालांकि अजित पवार ने इसे सिर्फ 'शिष्टाचार मुलाकात' ही बताया है. 


वहीं प्रोटेम स्पीकर बदलने पर बीजेपी भड़क गई है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा है कि उन्होंने कालिदास कोलम्बकर को प्रोटेम स्पीकर के पद से हटाकर दिलीप वलसे पाटील को यह जिम्मेदारी दी है. यह कानूनी तैर पर गलत है.