BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
26-Oct-2021 04:55 PM
DEOGHAR: गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर अलग-अलग 4 थानों में 5 एफआईआर दर्ज कराई गयी है। मधुपुर उपचुनाव में कानून का उल्लंघन किए जाने के मामले में यह प्राथमिकी दर्ज हुई है। निशिकांत दुबे पर नियम के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया गया है। नगर थाना, मधुपुर थाना, चितरा थाना और देवीपुर थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। देवीपुर थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे एक ट्वीट को लेकर विवाद में आए थे और अब उनपर एक साथ चार थानों में कुल 5 एफआईआर दर्ज करायी गयी है। नगर थाना में सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार ने मामला दर्ज कराया है। वही मधुपुर थाने में बीडीओ राजीव कुमार सिंह, देवीपुर थाने में बीडीओ अभय कुमार और चितरा थाने में बीडीओ पल्लवी सिन्हा द्वारा दिए गये आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
वही देवघर के विभिन्न थाना में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह के ट्वीट करने को लेकर ये मामले दर्ज किए गए हैं। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान सांसद निशिकांत दुबे द्वारा ट्विटर पर ट्वीट करने से संबंधित एक साथ 5 केस दर्ज करायी गयी है।
नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में इस बात का जिक्र है कि मधुपुर विधानसभा चुनाव उप निर्वाचन-2021 में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा 11 अप्रैल 2021 को एक ट्वीट किया गया था। निशिकांत दुबे ने जो ट्वीट किया उसी के संबंध में कार्रवाई की मांग की गयी है।
वही राजीव कुमार सिंह नामक एक शख्स की ओर से 24 अक्टूबर को मधुपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गयी थी। जिसमें बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर गंभीर आरोप लगाये। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान संप्रदाय विशेष को लेकर की गई टिप्पणी मामले में प्राथमिकी दर्ज की। निशिकांत दुबे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गोड्डा सांसद मधुपुर उपचुनाव के वक्त ट्विटर पर संप्रदाय विशेष के प्रति आक्रोश का माहौल तैयार कर रहे थे और टकराव पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।