ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

BJP सांसद ने किया सुसाइड, दिल्ली आवास पर फंदे से लटकी मिली लाश

17-Mar-2021 09:53 AM

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. बीजेपी के सांसद ने सुसाइड कर लिया है. भाजपा सांसद द्वारा ख़ुदकुशी किये जाने की खबर फैलने के बाद पार्टी में शोक की लहर है. दिल्ली में होने वाली भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक को स्थगित कर दिया गया है.  


हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हुई है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि दिल्ली स्थित उनके आवास पर संदिग्ध हालत में उनकी लाश फंदे से लटकी मिली है. रामस्वरूप शर्मा की मौत के बाद बीजेपी खेमे में शोक की लहर है. पार्टी के तमाम नेता अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. 


फिलहाल सांसद ने आत्महत्या क्यों की इस बात का खुलासा अभी नहीं सका है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्हें सुबह तकरीबन 8.30 बजे सूचना मिली कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट (एमपी फ्लैट) में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है. मौके पर जब अधिकारी पहुंचे तो सांसद का शव फंदे से झूलता हुआ मिला. अभी आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं है. पुलिस जांच में जुट गई है.


आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदरनगर के रहने वाले रामस्वरूप शर्मा लगातार दूसरी बार सांसद बने थे. वह लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे. सांसद बनने से पहले वह मंडी जिले के बीजेपी सचिव और फिर हिमाचल प्रदेश बीजेपी के सचिव थे. वह हिमाचल फूड एंड सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.


2014 में बीजेपी ने रामस्वरूप शर्मा को मंडी लोकसभा सीट से टिकट दिया था. उन्होंने कांग्रेस की प्रतिभा सिंह को करीब 40 हजार वोटों से हराया था. इस चुनाव में हिमाचल की सभी चारों सीटों पर बीजेपी जीती थी. 2019 में भी रामस्वरूप शर्मा मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते.