सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट
08-Mar-2020 07:54 AM
PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर के जरिए चुनावी टिप्स देगी. आगामी 20 से 22 मार्च तक राजगीर में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा.तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हो सकते हैं.
बिहार बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा प्रशिक्षण शिविर के आखिरी सत्र में शामिल हो सकते हैं. 22 मार्च को प्रशिक्षण शिविर का समापन होगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे. इसके अलावा बीजेपी के अन्य राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को भी प्रशिक्षण शिविर के अलग-अलग सत्रों में बुलाया जायेगा. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के नेता यह बताएंगे कि चुनावी मोड में कैसे काम करते हुए विरोधियों को जवाब देना है.
राजगीर में होने वाले पदाधिकारियों विधायकों को शामिल होना है. पार्टी के तमाम सांसद विधायक जनप्रतिनिधियों को भी शिविर में शामिल होना है. बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण शिविर के पहले बिहार बीजेपी की नई प्रदेश कमिटी का ऐलान कर दिया जायेगा. प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने राष्ट्रीय नेताओं के साथ कमेटी के स्वरूप को अंतिम रूप दे दिया है और बहुत जल्द इसका ऐलान भी कर दिया जायेगा.