पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
17-Apr-2024 05:12 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज गया, जमुई और बांका में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने तूफानी चुनावी दौरे के क्रम में उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इलेक्ट्रॉल बांड के जरिये भाजपा द्वारा चंदा लिए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा का अभियान है , आप हमें चंदा दीजिए, हम आपको धंधा देंगे। उन्होंने कहा कि इससे देश का भला नहीं हो सकता है।
मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि दरअसल, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी अपने किये वादे को भूल गए है। उन्होंने कहा कि ये 2022 तक सभी गरीबों को पक्का मकान देने का वादा किया था, लेकिन आज कितने गरीबों के पास अपना घर है। किसानों को एमएसपी बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन क्या हुआ? उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वादाखिलाफी करने वाली सरकारं को बदल देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह सरकार गरीबों की नहीं अमीरों की है।
उन्होंने कहा कि आज देश पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्ज बढ़ेगा तो इसका बोझ भी हमलोगों पर ही पड़ेगा। उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर भी भाजपा को घेरते हुए कहा कि 75 साल की उम्र में प्रधानमंत्री तीसरी बार प्रधानमन्त्री बनने के लिए वोट मांग रहे हैं और इस योजना में 22 साल की उम्र में जवानों को रिटायर कर रहे हैं। मुकेश सहनी ने लोगों से राजद के प्रत्याशी को वोट देकर देश मे गरीबों यानी इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की।