कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
18-Apr-2024 06:37 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल 19 अप्रैल को होगा। देश के 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर कल मतदान कराए जाएंगे। लोकसभा चुनाव में इस पहले चरण के मतदान में 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल सहित कुल 1625 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण के चुनाव से एक दिन पहले नक्सलियों ने पोस्टर के माध्यम से भाजपा नेताओं को धमकी दी है। इन पोस्टरों के माध्यम से नक्सलियों ने भाजपा नेताओं से कहा है कि चुनाव से दूर रहो वरना अंजाम बुरा होगा।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने धमकी भरे पोस्टर लगा दिए हैं। पहले चरण का मतदान कल 19 अप्रैल को होना है। लेकिन इसके एक दिन पहले नक्सलियों ने भाजपा नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है। नक्सलियों ने कहा है कि चुनाव से दूर रहो..यदि सामने आए तो पूर्व की तरह तुम्हारी भी हत्या कर दी जाएगी। चुनाव से पहले नक्सली बीच सड़क पर बैनर-पोस्टर लगाकर बीजेपी नेताओं को धमका रहे हैं।
नक्सलियों ने पोस्टर पर लिखा है कि यदि चुनाव में शामिल हुए तो तुम्हारा वही अंजाम करेंगे जैसा तिरुपति कटला का किये थे। तिरुपति कटला को मौत की सजा दी गयी थी। बीजेपी नेताओं को धमकी मिलने बाद उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवानों को उतारा गया है। इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गयी है। जिन रास्तों में नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर लगाये थे, उसे सुरक्षा कर्मियों ने हटा दिया है। बता दें कि इसी तरह की धमकी नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव के दौरान भी दी थी। उस वक्त भी भाजपा नेताओं को डराने का काम किया गया था।