गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
07-Sep-2022 01:25 PM
PATNA: बिहार में क्राइम की घटनाओं को लेकर BJP लगातार हमलावर है। आए दिन जंगलराज रिटर्नस की बात की जाती है। बीजेपी नेताओं द्वारा लगातार जंगलराज कहे जाने पर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह दृष्टिदोष है, उनका कोई दोष नहीं..भाजपा शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा क्राइम की घटनाएं हो रही है। कोई भी राज्य या देश क्राइम फ्री नहीं है। बिहार से ज्यादा क्राइम तो यूपी और एमपी में हो रहा हैं। यही नहीं बीजेपी शासित प्रदेशों में भी सबसे ज्यादा आपराधिक घटनाएं हो रही है।
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। जो कानून को हाथ में लेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। जब तक बीजेपी साथ थी तब क्राइम ग्राफ सही था आज अगल होने के बाद क्राइम की चिंता बीजेपी करने लगी है। अभी तो अलग हुए 15 दिन भी नहीं हुए हैं बीजेपी को जंगलराल झलकने लगा है। 15 दिन में बीजेपी को सब कुछ खराब लगने लगा। मैं समझता हूं दृष्टिदोष है उनका कोई दोष नहीं।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समय से सचेत हो गये। भीतर से नीतीश जी को खोखला करने का काम हो रहा था। लेकिन उन्हें इस बात का पता चल गया कि बीजेपी गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही है। समय से पहले सचेत होकर नीतीश कुमार ने जवाब दिया। नीतीश जी बीजेपी से निकल चुके हैं अब बड़ा खेला होगा। भाजपा मुक्त भारत बनाने पर काम चल रहा है।
बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा बिहार से ज्यादा क्राइम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हो रहा है। भाजपा पहले अपने शासित राज्य को देख लें फिर बिहार की बात करें। सरकार बदले 15 दिन भी नही हुये और भाजपा को यहां जंगल राज्य दिखने लगा है। ये भाजपा का दृष्टि दोष है।
भाजपा नीतीश कुमार की छवि बर्बाद कर रही थी और अब नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं बिहार से बाहर निकल कर राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं तो भाजपा डर रही है कि कोई बड़ा खेला तो नहीं होगा। नीतीश कुमार तमाम विपक्षी दल के नेताओं से मिल रहे हैं और उन सभी से मुलाकात के बाद भाजपा मुक्त देश का निर्माण करेंगे।
संजय जयसवाल द्वारा दिए गए बयान कि अररिया और किशनगंज में सबसे ज्यादा बच्चा पैदा होता है पर श्रवण कुमार ने कहा कि किस राज्य में और किस जिले में जनसंख्या नहीं बढ़ रहे जनसंख्या नियंत्रण के लिए हमें अपनी बेटियों को ज्ञानवान बनाना होगा।