सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
14-Jul-2023 05:38 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: पटना में कल विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। बीजेपी नेताओँ का दावा है कि लाठीचार्ज की घटना में जहानाबाद के महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गयी है। भाजपा के नेताओं का यह भी आरोप है कि भाजपा नेता की हत्या सरकार ने करवाया है। बीजेपी के इन आरोपों को खारिज करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा भाजपा नेगेटिव पॉलिटिक्स और अफवाह फैलाने का काम कर रही है। लेकिन देश की जनता सब देख रही है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता की मौत के लिए ये लोग सरकार को कसूरवार ठहरा रहे हैं। जबकि पटना पुलिस ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। अब सारी चीजें सामने आ गयी है। मृतक विजय सिंह के साथ में जो थे उन्होंने सारी बातें स्पष्ट कर दी है कि जिस वक्त लाठीचार्ज हुआ उस समय वे विजय सिंह के साथ छज्जूबाग में थे। तेजस्वी ने बताया कि विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा लाल मिर्ची का बोरा फेंका गया। उन्होंने कहा कि उन्ही लोगों से पूछिए की लाल मिर्च कहां से आया?
तेजस्वी यादव ने बीजेपी नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग नेगेटिव पोलिटिक्स करने में माहिर हैं। बीजेपी वाले जब बिहार सरकार पर इस तरह का आरोप लगा सकते हैं तब किसान आंदोलन के दौरान हुए किसानों की मौत और मणिपुर हिंसा की घटना का आरोप देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर लगना चाहिए कि नहीं?
तेजस्वी ने कहा कि इस तरह की राजनीति देश के सेहत के लिए ठीक नहीं है। कितने लोग किसान आंदोलन में मारे गये थे उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? विपक्ष ने तो इस तरह का आरोप कभी नहीं लगाया था जो आरोप आज बीजेपी लगा रही है। आरोप लगाना बहुत आसान है लेकिन आरोप को साबित करना बेहद मुश्किरल है। इसलिए बीजेपी वालों को सोच समझकर आरोप लगाना चाहिए। वही मानसून सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि चार दिन मानसून सत्र चलने का क्या फायदा हुआ? विपक्ष यदि डिबेट करते यदि कोई खामियां होती तो बताते उसका जबाव दिया जाता।