ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी का ऐलान, प्रवासी मजदूरों से नहीं लिया जाएगा रेल...

BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी का ऐलान, प्रवासी मजदूरों से नहीं लिया जाएगा रेल टिकट, सरकार देगी पैसा

04-May-2020 11:08 AM

DESK : कोरोना वायरस संक्रमण के कहर के बीच घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों से रेल मंत्रालय द्वारा टिकट का किराया वसूलने को लेकर हर जगह निंदा हो रही है. इसी बीच बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा है कि प्रवासी श्रमिक मुफ्त में जाएंगे. 

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा है कि 'उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल के कार्यालय में बात की है. प्रवासी मजदूरों को मुफ्त में उनके घर भेजा जाएगा. सरकार उनसे रेलवे का किराया नहीं लिया जाएगा. केंद्र सरकार 85% और राज्य सरकार 15% किराए का  भुगतान करेगी. रेल मंत्रालय एक आधिकारिक बयान के साथ स्पष्ट करेगा.'

बता दें कि प्रवासी मजदूरों से रेल टिकट लेने के बाद हर जगह इसकी निंदा हो रही थी. इसके बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा एलान करते हुए कहा था  कि जो भी प्रवासी मजदूर लॉकडाउन के कारण फंसे ,हैं  उनका आने का ट्रेन का किराया कांग्रेस देगी.