अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Dec-2022 11:27 AM
PATNA: कुढ़नी में 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है। बीजेपी के पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने कुढ़नी जाकर बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार कर पटना लौट रहे पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी केदार गुप्ता की जीत को सुनिश्चित बताया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि दो जगह पर उपचुनाव हुआ लेकिन मुख्यमंत्री वहां नहीं गए और अब कुढ़नी में चुनाव प्रचार करने जा रहें है, लेकिन उससे कुछ फायदा होने वाला नहीं है।
प्रेम कुमार ने कहा कि कुढ़नी में बीजेपी की जीत तय है। वहीं नगर निकाय चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में अतिपिछड़ों को मिलने वाला आरक्षण एनडीए की देन है। हमलोगों ने जनता से वादा किया था और 2005 में सरकार बनने के साथ ही हमने 2006 में पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण लागू किया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाना ही भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है। आपको बता दें, 5 दिसंबर को कुढ़नी में उपचुनाव होना है। इसी सिलसिले में प्रेम कुमार बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता के लिए प्रचार करने गए थे। वहां से पटना लौटने के दौरान वे भगवानपुर में रुके थे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।