मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
03-Apr-2023 05:04 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले चर्चित बीजेपी नेता देवांशु किशोर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात अपराधियों ने वाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से यह धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद बीजेपी नेता और उनका पूरा परिवार काफी दहशत में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
धमकी मिलने के बाद बीजेपी नेता देवांशु किशोर ने इस बात की सूचना वरीय अधिकारियों को दी। जिसके बाद काजी मोहम्मदपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज की। भाजपा नेता देवांशु किशोर ने बताया कि 2 बार वाट्सएप कॉल आया और जिसमें अपराधियों ने कहा कि तुम हिंदूवादी नेता बनते हो घर सहित तुमको बम से उड़ा देंगे। बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही आनन-फानन में भाजपा नेता थाने पर पहुंच गये और अपने करीबियों को इस बात की सूचना दी। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
भाजपा नेता को बम से उड़ाने की धमकी मिली है इस बात की चर्चा अब जोर पकड़ने लगी है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर काजी मोहम्मदपुर थाने के थानेदार दिगंबर कुमार ने बताया कि बीजेपी नेता देवांशु किशोर ने थाने में यह लिखित शिकायत की है कि उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्राइवेट नंबर लिखा हुआ इंटरनेट कॉल दो बार किया और उन्हें बम से उड़ा देने की धमकी दी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।