कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
10-Jun-2021 08:45 AM
DESK : बीजेपी नेता की 16 साल की बेटी के साथ रेप करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है. अपराधी ने पहले उसका रेप किया और फिर उसकी आँख निकाल ली. फिर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को पेड़ से लटका दिया. इस मामले में पुलिस ने प्रदीप नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. वहीं, मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
घटना झारखंड के पलामू जिले की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता पलामू के स्थानीय बीजेपी नेता हैं. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी घर से बाहर गई थी. जब वो वापस नहीं आई, तब घरवालों ने अपनी तरफ से तलाशी शुरू कर दी. इसके बाद पांकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई और पुलिस इस केस के साथ जुड़ गई. पुलिस पीड़िता को ढूंढने का प्रयास कर ही रही थी तभी उन्हें लालीमाटी जंगल में पेड़ से लटका उसका शव मिला.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और उन्हें मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ. उस मोबाइल फोन के आधार पर ही प्रदीप की गिरफ्तारी भी हो पाई. पांकी के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने गायब होने से संबंधित गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था. पुलिस छानबीन में जुटी थी. जंगल से शव बरामद कर लिया गया है. प्रथम दृष्टिया में लगता है कि उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए हत्यारे ने उसे पेड़ के सहारे फंदे से लटका दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अभी इंतजार है.