पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
21-Nov-2019 08:01 AM
PATNA: राजधानी पटना में युवती के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बीजेपी के रसूखदार नेता के बेटे पर युवती के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है. बीजेपी नेता विजय सिंह यादव के बेटे पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण और लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगा है.
पटना के गोला रोड की रहने वाले एक युवती ने आरोप लगाते हुए कहा है पूर्व सांसद और बीजेपी नेता विजय यादव के बेटे विश्वजीत यादव से उसकी दोस्ती हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. आरोप है कि विश्वजीत ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया. इतना ही नहीं युवती को फंसाकर उसके अकाउंट से 13 लाख रुपये भी निकाल लिये. आरोप है कि विश्वजीत ने युवती को झांसा देकर एक फ्लैट भी बुक करवा लिया. इसके बाद जब पीड़िता ने उससे शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया. आरोप है कि विश्वजीत ने ना ही उससे शादी की और ना ही उसके रुपए वापस किए, और अब विश्वजीत 22 नवंबर को किसी और लड़की से शादी करने जा रहा है.
पीड़िता ने अपने साथ हुए यौन शोषण और धोखाधड़ी के मामले में महिला थाने पहुंची. पीड़िता ने पुलिस से अपने और परिवार की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है. पीड़िता का आरोप है कि रसूखदार नेता का बेटा होने के कारण महिला आयोग ने उसकी एक ना सुनी और किसी तरह की मदद देने से इनकार कर दिया. वहीं इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना की थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया है कि यह मामला मेरे सामने आया है. मामले को दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपी लड़के को दो बार थाने बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आया. अब देखना ये होगा कि पुलिस इस पर आगे क्या कार्रवाई करती है.