दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
11-Jan-2020 12:41 PM
BHOPAL: मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता ने बेशर्म बयान दिया है. फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के खिलाफ उन्होंने विवादित बयान दिया है. एमपी में फिल्म छपाक को टैक्स फ्री किये जाने पर बीजेपी नेता गोपाल भार्गव ने कहा है कि दीपिका अगर पोर्न फिल्म में भी एक्टिंग करती तब भी सरकार उसे भी टैक्स फ्री कर देती.
दीपिका पादुकोण पर दिये बीजेपी नेता गोपाल भार्गव के बयान की कड़ी निंदा की जा रही है. गोपाल भार्गव पर पलटवार करते हुए के एमपी के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने उनके बयान की आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि ''छपाक'' फिल्म की कहानी एक बच्ची पर तेजाब फेंकने से जुड़ी हुई है. आम लोगों में ''छपाक'' फिल्म का पॉजिटिव रिएक्शन हो इसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री किया है.
मंत्री जीतू पटवारी ने गोपाल भार्गव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 'गोपाल भार्गव जी ने अपनी मानसिकता का परिचय दिया है. मैं मानता हूं की राजनीतिक व्यक्ति भी एक इंसान होता है. एक तेजाब से झुलसी हुई बेटी पर बनी कहानी को टैक्स फ्री किया है. उसके लिए बीजेपी की सोच जनता के सामने है.'