ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में अवैध खनन को लेकर सरकार सख्त, समय पर जुर्माना नहीं चुकाया तो बढ़ेगी परेशानी; जानिए.. क्या है नया प्लान? Bihar News: बिहार में अवैध खनन को लेकर सरकार सख्त, समय पर जुर्माना नहीं चुकाया तो बढ़ेगी परेशानी; जानिए.. क्या है नया प्लान? मुंगेर में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 85 लाख कैश व हथियार बरामद, मिनीगन फैक्ट्री का भी खुलासा Success Story: कौन हैं IAS अनु गर्ग, जो बनने जा रही हैं पहली महिला मुख्य सचिव? जानिए सफलता की कहानी Bihar Crime News: बिहार में जल्लाद बना पिता, बेटे पर फेंक दिया खौलता तेल; युवक की हालत नाजुक Bihar Crime News: बिहार में जल्लाद बना पिता, बेटे पर फेंक दिया खौलता तेल; युवक की हालत नाजुक Vande Bharat Express: बिहार को मिलने जा रही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस रूट पर चलाने की तैयारी; रेल मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट Vande Bharat Express: बिहार को मिलने जा रही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस रूट पर चलाने की तैयारी; रेल मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट Welcome to the Jungle: अक्षय कुमार ने फैंस को दिया क्रिसमस गिफ्त, जारी की 'वेलकम टू द जंगल' का फर्स्ट लूक; नए साल में होगी रिलीज उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ा खेल होने के आसार: 3 विधायकों ने पार्टी के भोज का बहिष्कार कर नितीन नबीन से की मुलाकात, क्या टूटेगी RLM?

BJP ने रोजगार को लेकर तेजस्वी को घेरा, कहा - "हाथ में होगा हथियार तो मिलेगा रोजगार"

BJP ने रोजगार को लेकर तेजस्वी को घेरा, कहा - "हाथ में होगा हथियार तो मिलेगा रोजगार"

25-Oct-2022 02:32 PM

By MUKESH

GOPALGANJ : बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक इलाकों में घुम-घुम कर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और विरोधियों को आड़े हाथ ले रहे हैं। इसी कड़ी में अब भाजपा के सांसद सतीश चंद्र दुबे के बड़ा बयान सामने आया है। भाजपा सांसद ने गोपालगंज इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री के खिलाफ उनके ही गृह जिला में जाकर रोजगार के मामलों के लेकर हमला बोला है। 


दरअसल, बिहार में गोपालगंज विधानसभा सीट पर आगामी 3 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। मतदान से पहले वहां बीजेपी और महागठबंधन के नेता बारी-बारी से पहुंच रहे है। इसी कड़ी में गोपालगंज पहुंचे भाजपा सांसद ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी यादव के फादर और मदर भी बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। तब उन लोगों ने बिहार के कितने युवाओं को नौकरी दिया, यह भी उनको बताना चाहिए ? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जरूर रोजगार देंगे।लेकिन, वो उनलोगों को रोजगार देंगे जिसके हाथ में हथियार होगा। जो लूटपाट करेगा। क्राइम की घटनाओं को अंजाम देगा। 


बता दें कि, मंगलवार को सतीश चंद दुबे ने जनसंपर्क अभियान के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में गोपालगंज और मोकामा में उप चुनाव हो रहा है। और इन दोनों जगहों पर नरेंद्र मोदी के चेहरे पर भाजपा चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा की विकास के मुद्दे पर बीजेपी चुनाव लड़ती हैं। भविष्य मे भी विकास ही मुद्दा रहेगा।


गौरतलब हो कि, बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने इस बार गोपालगंज से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और 2020 विधानसभा चुनाव में जित कर आए सुभाष सिंह जिनकी मौत कोरोना के समय हो गया, उनकी पत्नी कुसुम देवी को अपना उमीदवार बनाया है। इसके अलावा यहां से अलग - अलग राजनीतिक दलों के कुल 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।