महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
07-Oct-2020 02:25 PM
PATNA : एनडीए में मुकेश सहनी कि विकासशील इंसान पार्टी की अधिकारिक तौर पर एंट्री हो गई है. सहनी एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगे यह पहले ही तय हो चुका था. बीजेपी और जेडीयू ने मंगलवार को जब साझा प्रेस कांफ्रेंस में सीटों के तालमेल की घोषणा की उस वक्त एलान कर दिया गया था कि बीजेपी सहनी को अपने कोटे की सीटों से एडजस्ट करेगी.
भारतीय जनता पार्टी ने मुकेश साहनी की वीआईपी को विधानसभा 11 सीटें इसके अलावे एक सीट उनको विधान परिषद की दी हैं.मुकेश सहनी ने कहा कि एनडीए के साथ मिलकर नीतीश कुमार को एक बार फिर से सीएम बनाना है. मुझे महागठबंधन ने पिठ में छुरा घोंपा था, लेकिन एनडीए ने मरहम लगाया है. सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि हमेशा बिहार के दलित और पिछड़ों को धोखा दिया है. मुकेश सहनी के साथ भी महागठबंधन के नेताओं ने दिया है, लेकिन बीजेपी मुकेश सहनी का एनडीए में स्वागत करती है. बीजेपी दलितों के बेहतरी के लिए सोचती है.
एनडीए में कोई शर्त नहीं
एनडीए में कौन बनेगा डिप्टी सीएम के सवाल पर मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन में पहले यह बात हुई थी, लेकिन यहां पर बीजेपी और जेडीयू के नेतृत्व में सरकार बन रही है. यहां पर मुझे मरहम लगाया गया है. ऐसे में कोई शर्त का सवाल नहीं है.
महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ हुए सहनी
महागठबंधन के साथी रहे मुकेश सहनी ने महागठबंधन में सीटों के एलान के दौरान ही वह बागी हो गए. मुकेश ने तेजस्वी यादव पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए वह महागठबंधन से अलग हो गए. मुकेश सहनी ने आरोप लगाया था कि तेजस्वी यादव ने उनको डिप्टी सीएम बनाने और सम्माजनक सीट देने का वादा किया था, लेकिन तेजस्वी यादव पलट गए. महागठबंधन से अलग होने के बाद मुकेश सहनी दिल्ली में बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात एनडीए में शामिल हुए हैं. मुकेश सहनी को बीजेपी अपने हिस्से से सीट देगी. उसकी आज घोषणा होगी.