ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा

Home / news / मुकेश सहनी को BJP का दो टूक, उपचुनाव वाली सीट पर ही जाना...

मुकेश सहनी को BJP का दो टूक, उपचुनाव वाली सीट पर ही जाना होगा विधान परिषद

17-Jan-2021 03:20 PM

PATNA : विधान परिषद उपचुनाव को लेकर एनडीए में शुरू हुआ बखेड़ा अभी खत्म नहीं हुआ है. मुकेश सहनी ने विधान परिषद उप चुनाव वाली सीट पर एमएलसी बनने से इनकार कर दिया है, लेकिन बीजेपी में भी वीआईपी अध्यक्ष को दो टूक मैसेज दे दिया है कि उन्हें फिलहाल इसी सीट पर परिषद जाना होगा.

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश सहनी के रुख को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें इस मामले पर दो टूक शब्दों में अपना मैसेज दे दिया है. बीजेपी का स्पष्ट कहना है कि मुकेश सहनी फिलहाल उपचुनाव वाली सीट से ही विधान परिषद जाएंगे. राज्यपाल कोटे से मनोनयन वाली सीट पर मुकेश सहनी की नजर है. लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी ने इस मामले पर सहनी को झटका दे दिया है.

हालांकि बीजेपी ने इस मामले में कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है. लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने अपनी पार्टी का स्टैंड मुकेश सहनी को बता दिया है. अब मुकेश सहनी को तय करना है कि वह विधान परिषद उप चुनाव में उम्मीदवार बनेंगे या फिर राज्यपाल कोटे से मनोनयन  के लिए इंतजार करेंगे. बीजेपी की तरफ से स्पष्ट संदेश मिलने के बाद इस बात की संभावना जताई जा रही है कि मुकेश साहनी अपने रुख में बदलाव करते हुए विधान परिषद उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बन जाएंगे. आज सुबह ही उनकी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव मिश्रा ने यह बयान जारी करते हुए कहा था कि मुकेश सैनी पूर्णकालिक सीट पर ही विधान परिषद जाएंगे ना कि उपचुनाव वाली सीट पर.