बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
10-Jan-2021 02:47 PM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड के राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के बीच एनडीए के अंदर से घमासान देखने को मिल रहा है. जेडीयू की बैठक में पहले बीजेपी की भूमिका पर नेताओं ने सवाल खड़े किए और उसके बाद अब बीजेपी भी जवाब ही मूड में है. जेडीयू नेताओं की तरफ से लगाए गए आरोपों का बीजेपी के नेता भी उसी अंदाज में जवाब दे रहे हैं. पूर्व मंत्री और जेडीयू नेता जय कुमार सिंह ने आरोप लगाया था कि उनकी हार के लिए बीजेपी जिम्मेदार है और अब बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने पलटवार किया हैं.
बीजेपी के कंधे पर हार की जिम्मेवारी नहीं डाले
बीजेपी नेता ने कहा है कि जय कुमार सिंह को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए. हारने वाला और मरने वाला व्यक्ति हमेशा अपनी हार का ठीकरा दूसरे के ऊपर छोड़ता है. जयकुमार सिंह भी यही कर रहे हैं. जय कुमार सिंह बीजेपी के कंधों पर अपनी हार की जिम्मेदारी नहीं डाल सकते. यादव ने कहा है कि जो लोग अपना वोटर संभाल कर नहीं रख सके जिम्मेदारी उनकी है.
मतदाताओं का नहीं रखा ख्याल
बीजेपी एमएलसी ने कहा कि चुनाव लड़ने वाले को देखना चाहिए कि उनके पीछे या साथ में कौन खड़ा है अगर आपने दुश्मन और दोस्त के बीच फर्क नहीं कर पाए तो आप कमजोर हैं ना कि इसके लिए बीजेपी जिम्मेदार है. नवल किशोर यादव ने कहा कि बीजेपी वोटर नहीं पार्टी. वोटर मतदान करते हैं. पार्टी मतदान नहीं करती है. उनके पीछे कौन था जो चुनाव लड़ने गए थे उनको देखना चाहिए था. वह अपने दोस्तों और दुश्मनों को पहचान नहीं सके. गलती तो उनकी है. उम्मीदवार के पीठ के पीछे पार्टी नहीं लगी रहती है, बल्कि कार्यकर्ता होते हैं. अपने मतदाताओं का ख्याल नहीं रहा. जिसका कारण उनकी हार बनी.