ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / बीजेपी ने नीतीश का एजेंडा हथिया लिया, पूरे बिहार में 'गांधी संकल्प यात्रा'...

बीजेपी ने नीतीश का एजेंडा हथिया लिया, पूरे बिहार में 'गांधी संकल्प यात्रा' होगी

02-Oct-2019 04:19 PM

PATNA : बिहार में बीजेपी अब नीतीश कुमार का सियासी एजेंडा हथियाने की राह पर है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नीतियों को लेकर आगे बढ़ने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 'बापू एजेंडा' अब बीजेपी ने लपक लिया है।

बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने एलान कर दिया है कि उनकी पार्टी पूरे बिहार में 'गांधी संकल्प यात्रा' का आयोजन करेगी। संजय जायसवाल ने आज बेतिया के हजारीमल धर्मशाला से इस यात्रा की शुरुआत भी कर दी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि यह यात्रा बिहार के हर जिले में पहुंचेगी और पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे। 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बापू की तरफ से किए गए चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष का आयोजन बड़े पैमाने पर किया था। साल 2017 में चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह का आयोजन नीतीश सरकार ने किया था लेकिन अब बिहार बीजेपी में बापू की 150वीं जयंती के मौके पर जेडीयू से यह एजेंडा छीन लिया है। अब बीजेपी के नेता बिहार में घूम-घूम कर महात्मा गांधी के नाम पर अपने संगठन को मजबूत करेंगे।