कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला
10-Sep-2022 02:45 PM
PATNA: बीजेपी से अलग होने के बाद जेडीयू जब से महागठबंधन में शामिल हुई और बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनी तब से बीजेपी लगातार जेडीयू और नीतीश कुमार पर हमलावर है। एक बार फिर बीजेपी ने जेडीयू पर बड़ा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि महागठबंधन के पास वोट ही नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार अब कोई वजूद नहीं रह गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के चरणों में गिरे रहते हैं। बिहार की राजनीति में उनका कोई अस्तित्व नहीं बचा है। वह दिन दूर नहीं जब तेजस्वी यादव कल्याण बिगहा में कुटिया बनाकर नीतीश कुमार को देंगे।
उन्होंने यह साफ कर दिया है कि बिहार में बीजेपी की लड़ाई राजद से है ना कि जेडीयू से। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि उनका मानना है कि जेडीयू विलिन होने वाली है। जिसके बाद बिहार में सिर्फ बीजेपी और राजद की लड़ाई होगी।
बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी लड़ाई बस राष्ट्रीय जनता दल से हैं। राष्ट्रीय जनता दल के पास बस MY समीकरण वाली वोट है जबकि नीतीश कुमार के पास कोई वोट नहीं है। उन पर बोलना ही बेकार है क्योंकि नीतीश कुमार का वजूद बिहार में खत्म हो गया है। वे लालू के चरणों में गिरे रहते हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के विधायक उन्हें छोड़कर भाग रहे हैं।
नीतीश कुमार के जनता राज वाले बयान पर सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जनता राज है। इसका उदाहरण बीते शुक्रवार को पटना के पीरबहोर थाने में ही देखने को मिल गया है। जहां राजद के पूर्व एमएलसी के बेटे ने थाने में घुसकर डीएसपी को गालियां दी, धकेला और कॉलर पकड़ लिया। पूरा थाना राजद नेता के बेटे के सामने गिड़गिड़ाता रहा और वह पुलिस को भद्दी गालियां देता रहा। क्या नीतीश कुमार इसे ही जनता राज कह रहे हैं।