ब्रेकिंग न्यूज़

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार

बीजेपी ने अपने नवनिर्वाचित MLC का किया सम्मान, प्रदेश कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

12-Apr-2022 10:56 AM

PATNA : पटना में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनिर्वाचित विधान पार्षदों का स्वागत समारोह हुआ. पार्टी कार्यालय में पहुंचे बीजेपी एमएलसी को उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सम्मानित किया. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मौजूद रहे.


एमएलसी संतोष सिंह सासाराम, दिलीप कुमार सिंह औरंगाबाद, राजीव कुमार गोपालगंज, सुनील चौधरी दरभंगा, तरुण कुमार समस्तीपुर,अशोक अग्रवाल कटिहार, दिलीप जायसवाल पूर्णिया का सम्मान भाजपा कार्यालय में किया गया. बता दें कि 24 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए को 14 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जिसमें भाजपा 7 सीटों से साथ सबसे आगे रही जबकि राजद को 6 और जदयू को 4 सीटें मिलीं. एक सीट लोजपा को मिली है.


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि एनडीए 13 सीटों पर एमएलसी चुनाव लड़ी थी. एमएलसी सीटों पर चुनाव बीजेपी ने आरएलजेपी के साथ जीत हासिल की है. सबसे ज्यादा सीटें जितने का मौका बीजेपी को मिला है. संजय जायसवाल ने कहा कि पंचायत में विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार पैसा दे रही है.मौजूदा समय में केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस के शासनकाल से 20 गुना ज्यादा पैसा पंचायत को पैसा दिया जा रहा है. 


वहीं पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते घटते दाम के कारण स्थिति ऐसी उत्पन्न हुई है. केंद्र सरकार इसके लिए जिम्मेदार नहीं है. राज्य सरकार स्थितियों पर नजर बनाई हुई है. सरकार नहीं चाहती है कि जनता पर अतिरिक्त महंगाई का बोझ बढ़े. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगर पेट्रोलियम पदार्थ को लेकर केंद्र सरकार के तरफ इशारा किया है तो केंद्र सरकार इस पर जरूर गौर करेगी.