Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
28-Nov-2023 04:42 PM
By First Bihar
DARBHANGA: बिहार में शिक्षा विभाग ने 2024 की छुट्टी के लिए कैलेंडर जारी किया है। जिसमें कई तरह के बदलाव किये गये हैं। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, महाशिवरात्री, तीज और जिउतिया की छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। वहीं, गर्मी की छुट्टी 20 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दी गयी है। शिक्षा विभाग ने तय किया है कि गर्मी की छुट्टी के दौरान शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी अन्य दिनों की तरह स्कूल आते रहेंगे। इसके साथ ही विभाग ने मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ा दी है। ईद और बकरीद की छूट्टी तीन-तीन दिन कर दी गयी है वही मुहर्रम पर दो दिन का अवकाश रखा गया है। इसे लेकर अब भाजपा समेत सहयोगी दलों के नेता नीतीश सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
इसी कड़ी में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दरभंगा में नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। बिहार सरकार पर हिन्दू धर्म के पर्व के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार तुष्टिकरण की नीति बंद करे। सनातन धर्म के 83 प्रतिशत लोग पूरी तरह से जागरूक हैं। यदि सरकार ने जारी कैलेंडर को 24 घंटे के भीतर वापस नहीं लिया तो पूरे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका जाएगा।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तुष्टिकरण से प्रदेश नहीं चलेगा यह मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं। बिहार की सरकार तुष्टीकरण बंद करें। सनातन धर्म के 83 पर्सेंट लोग पूरी तरह जागरूक हैं। अगर बिहार में नीतीश कुमार सरकार चलाना चाहते हैं तो मैं चेतावनी देता हूँ कि अगर एक भी हिंदू के पर्व को अगर आप अपमानित करने का काम करेंगे तो भारतीय जनता पार्टी आपके खिलाफ आंदोलन करेगी।
वही प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कैलेंडर जारी करने की बात पर कहा कि आज ही हम लोगों को इस बात की जानकारी मिली है। हम लोगों ने कहा है कि 24 घंटे में अगर इसकी वापसी नहीं की जाती तो पूरे बिहार में मुख्यमंत्री के खिलाफ पुतला दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता हरि सहनी, एमएलसी सुनील चौधरी, दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, केवटी के भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा, हायाघाट के भाजपा विधायक रामचंद्र साह, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा सहित भाजपा के कई वरीय नेता उपस्थित थे।