ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / 'BJP-NDA चुनावों में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार' तारीखों के एलान...

'BJP-NDA चुनावों में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार' तारीखों के एलान के बाद बोले पीएम मोदी

16-Mar-2024 06:21 PM

By First Bihar

DELHI: भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। देश में सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। चुनाव की तारीखों के एलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि बीजेपी और एनडीए चुनाव में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


तारीखों के एलान के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का शुभारंभ हो गया है। चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम सुशासन और जनसेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर हम जनता-जनार्दन के बीच जाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि 140 करोड़ परिवारजनों और 96 करोड़ से अधिक मतदाताओं का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार तीसरी बार मिलेगा।


इस दौरान प्रधानमंत्री ने इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले जब हमने देश की बागडोर संभाली थी, तब देश और देशवासी इंडी गठबंधन के कुशासन से पीड़ित थे। ऐसा कोई भी सेक्टर नहीं बचा था जो घोटालों और पॉलिसी पैरालिसिस से अछूता रहा हो। NDA ने देश को खराब परिस्थिति से बाहर निकाला था और आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज विपक्ष के पास ना कोई मुद्दा है, ना कोई दिशा। विपक्ष का सिर्फ एक ही एजेंडा बचा है, हमें गाली देना और वोट बैंक की राजनीति करना।