ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / BJP को आज मिल सकता है नया अध्यक्ष, जेपी नड्डा का निर्विरोध चुना...

BJP को आज मिल सकता है नया अध्यक्ष, जेपी नड्डा का निर्विरोध चुना जाना तय

20-Jan-2020 09:27 AM

DELHI : भारतीय जनता पार्टी को आज नया अध्यक्ष मिल सकता है. पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. आज होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में जेपी नड्डा का चुना जाना तय माना जा रहा है. 

आज सुबह के 10 बजे से 12.30 बजे तक नामांकन पत्र भरे जायेंगे. बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भरने पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे और इनका निर्विरोध चुने जाना तय माना जा रहा है. बीजेपी में अध्यक्ष पक्ष बिना मुकाबले के चुने जाने की परंपरा रही है और माना जा रहा है कि इस बार भी ऐसा ही होगा. 

जेपी नड्डा के नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई नेता मौजूद रहेंगे. बता दें कि तत्कालीन गृह मंत्री अमित शाह पिछले साढ़े पांच साल से पार्टी अध्यक्ष की कमान संभाल रहे हैं और उनका कार्यकाल अब खत्म होने वाला है.