ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / BJP के सांसदों और विधायकों को पटना के डूबने का डर, जलजमाव को...

BJP के सांसदों और विधायकों को पटना के डूबने का डर, जलजमाव को लेकर की बैठक

18-Jun-2020 01:19 PM

PATNA : बीते साल का अनुभव देखते हुए पटना के जनप्रतिनिधियों को एक बार फिर से राजधानी के डूबने का डर सता रहा है.पटना के बीजेपी सांसद और विधायकों ने आज जलजमाव की आशंका को देखते हुए बैठक की है.

केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में बीजेपी विधायक अरुण सिन्हा,नितिन नवीन,संजीव चौरसिया ने अधिकारियों के साथ बैठक की है.इस बैठक में पटना नगर निगम के आयुक्त और बोर्ड को के प्रबंध निदेशक भी मौजूद रहे हैं.रविशंकर प्रसाद ने बुडको और नगर निगम की तरफ से नालों की सफाई और अन्य उपायों को लेकर उठाए गए कदमों की समीक्षा की है. 

पिछले साल की फजीहत की सता रही याद

पिछले साल पटना में बारिश के बाद कई दिनों तक जल जमाव हुआ था. जिसके बाद सरकार की जमकर फजीहत हुई थी. यही नहीं वीआईपी एरिया में नाव चलाकर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी समेत कई नेताओं का भी रेस्क्यू किया गया था. कई इलाकों में चल जमाव के कारण घरों कही चार तो कही पांच फीट तक पानी भर गया था. यह सब संप हाउस के खराब होने के कारण हुआ था. प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से फूड पैकेट गिराया जा रहा था. जब बिहार सरकार पानी निकालने में फेल हो गई तो कोल इंडिया से पंप मंगाकर पटना के कई इलाकों से पानी निकाला गया था. जिसको लेकर पटना के लोगों में नेताओं के प्रति काफी गुस्सा था. यही नहीं कई बीजेपी नेताओं को लोगों ने फटकार भी लगाई थी.